
॥ हरे माधव दयाल की दया॥
प्रभात फेरी
प्रभात फेरी, सतगुरु साहिबान जी द्वारा बक्शी गयी वह सेवा है जिसमें सतगुरु सेवक एकत्रित हो अपने प्यारे सतगुरू की शान में रूहानी कारवां लेकर अपने नगर-थांव में फेरी लगाते हैं व समस्त जीवात्माओं को पूरण सतगुरू साधसंगत, नाम-बंदगी, सेवा चाकरी से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे जीव को अपने आतम उत्थान की असल युक्ति मिले और रूह हरे माधव प्रभु में एक हो जाये।
सतगुरु साहिबान जी फरमाते हैं,
“काल के पसारे में फंस कर जीवात्मा अपने असल मार्ग से भटक गई है इसलिए प्रत्येक जीव को नितनियम से प्रातः काल सतगुरु नाम के सिमरन व सेवा से जुड़ अपने असली घर हरे माधव लोक, जो हमारे अंतर ही है, उसका फेरा लगाना चाहिए ।
प्रभात फेरी के लिए प्रातः काल का ही वक़्त इसलिए चुना जाता हैं क्योंकि इस वक़्त काल का प्रभाव कम रहता है जिससे जीव का मन सतगुरु बंदगी में सहजता से जुड़ता है और प्यारे सतगुरु की बरसती रहमत को अपने घट के पात्र में उस वक्त अधिक से अधिक जमा कर पाता है इसलिए कहा गया प्रभात फेरी।
हुज़ूर मालिकों के अवतरण दिवस पर आयोजित होने जा रही प्रभात फेरी, अंतर्मुखी प्रभात फेरी की ओर इशारा है ।
इस फेरी में एक-एक पग बढ़ाने से , अपने सतगुरु का नाम जपने, गुणगान करने से मन को परम तृप्ति, शाश्वत सुख का अनुभव होता है ।
Comments(11)
Ghanshyam Chugh says:
November 15, 2019 at 4:40 pmHare Madhav 🙏🏻 Hare Madhav 🙏🏻🙏🏻 Hare Madhav 🙏🏻🙏🏻 🙏🏻
Kashish tharwani says:
November 15, 2019 at 5:57 pmBaba ji mahar kro…
Kashish tharwani says:
November 15, 2019 at 5:58 pmHare madhav dayal ki daya
Tarun Kumar wadhvani says:
November 15, 2019 at 6:02 pmSai g ki apar rahmat barsegi prabhat Pheri me to sabhi se hath jod vinti h sabhi padhare
HARE MADHAV G
Lavisha keswani says:
November 15, 2019 at 7:16 pmHare madhav ji🙏🙏
Renuka khanchandani says:
November 15, 2019 at 7:28 pmHare Madhav ji
Bhavika manwani says:
November 17, 2019 at 9:35 amSatguru tumhari yaade pal pal sata rahi h Kab aaogy mere guruvar, aakhe aasu baha rahi .🌹
Sahil nagwani says:
November 17, 2019 at 9:43 amHare Madhav Ji ❤🙏
Simran valecha says:
November 17, 2019 at 10:19 am#superexcited
Manoj Ladhwani says:
November 17, 2019 at 1:36 pmहरे माधव जी ,,🙏प्रभात फेरी में जो आनन्द आता है।उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता, प्रभात फेरी में शामिल हो इस परम आनन्द को प्राप्त किया जा सकता है।
Suraj lalwani says:
November 24, 2019 at 10:21 amहरे माधव दयाल की दया